संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पिता मूलरूप से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर थाना कालानतह निवासी गिरन्द ने कहा है कि 6 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी अनीता का विवाह रौदी करगैना, सुभाषनगर बरेली के अनुज से किया था, जो वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहता है। उनकी बेटी ने कई बार कहा था कि उसका पति दहेज के तौर पर एक लाख रुपये व बाइक की डिमांड करते हुए नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। बुधवार को बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया और गुमराह करने के लिए मृत हालत में अनीता को अस्पताल ले गया। इसके बाद आरोपित दामाद ने उन्हें सूचना दी यहां तक कि पुलिस की पूछताछ में उसका दामाद बार-बार बयान भी बदल रहा है। जिससे पूरा संदेह हो गया कि उसके दामाद ने उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case has been registered against the four accused including the husband in the relevant sections including dowry death Dowry death Haldwani news on the complaint of the father of the deceased The death of the married woman under suspicious circumstances Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More