हल्द्वानी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से भेंट कर सस्ता गल्ला विक्रेताओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।शिष्टमंडल ने बताया कि वर्तमान में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके समक्ष रोज़ी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि खाद्यान्न गोदामों में गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री को तौलकर दिए जाने, गोदामों में कांटा (वजन मशीन) स्थापित किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
इसके साथ ही शिष्टमंडल ने यह भी बताया कि वितरण के दौरान बायोमेट्रिक और रेटिना सिस्टम के बार-बार फेल होने के कारण विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे न केवल वितरण प्रभावित होता है बल्कि अनावश्यक विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को वे पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाएंगे तथा सरकार का ध्यान सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन अधिकारी, शहर अध्यक्ष बिशंबर कांडपाल, दीपक जोशी, कुंदन,सालिम सिद्दीकी, मुन्ना सलमानी, ओवैस कादरी, असजद अली, मुजीब-उर-रहमान, वकील अहमद, सरफराज खान, प्रमोद गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]