बागेश्वर। कपकोट तहसील से करीब 52 किलोमीटर दूर हाम्टी कापड़ी गांव में स्थित जूहा बिरुवा बिलौना स्कूल में दो शिक्षक नशे में धुत होकर पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) में स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम बागेश्वर आशीष भटगांई ने तत्काल आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट विकासखंड के जूहा बिरुला बिनौला में सोमवार को पीटीएम थी। स्कूल में नौ बच्चे और दो शिक्षक हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में तैनात दोनों ही शिक्षक शराब के नशे में धुत मिले। यह भी आरोप लगाया कि दोनों रोजाना ही इसी तरह स्कूल पहुंचते हैं। सोमवार को जब शिक्षकों से बैठक की बात की तो वह लड़खड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकावीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया। जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्या मामले को गंभीर बताया और आरोपी शिक्षक धीरज कुमार और महेश गुरुरानी को निलंबित करने के आदेश दे दिए। उधर बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन के निर्देश पर आनन-फानन से उप शिक्षा अधिकारी कपकोट चक्ष्युपति अवस्थी ने स्कूल पहुंचकर दोनों आरोपी शिक्षकों का स्वास्थ्य केंद्र शामा में मेडिकल कराया। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]