जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गर्भगृह के कपाट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम में सभी प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज 27 फरवरी से खुल गए हैं। अब देश-विदेश से आने वाले भक्त गर्भगृह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन पूजा पर भी लगी रोक हटा दी गई है। इससे जागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखने वाले लाखों भक्त और स्थानीय पुजारियों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2020 में जागेश्वर धाम स्थित जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दो साल से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचकर शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे। पुजारियों की ओर से मंदिर के खुले प्रांगण में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।
लंबे समय से पुजारी मंदिर के गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग पर मुखर थे। इसी को लेकर शनिवार को गुरुड़ाबांज स्थित तहसील में एसडीएम गोपाल चौहान की अध्यक्षता में पुजारियों के साथ बैठक हुई। तय हुआ रविवार से मंदिर के गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि
श्रद्धालुओं के लिए जागेश्वर धाम के मंदिरों के गर्भगृह के कपाट खोलने के निर्देश दे दिए हैं। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा। जागेश्वर मंदिर में ऑनलाइन पूजा पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More