ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी ने ली जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। जिले के हर्षिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला गांव में एक होटल में काम करने वाले युवक की कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

मृतक की पहचान महेश (25) निवासी हीना के रूप में हुई है, जो झाला के एक होटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार बीती मंगलवार देर रात क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। ठंड से बचने के लिए महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई और सो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

बुधवार सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर पूरे कमरे में अंगीठी का धुआं भरा हुआ था और महेश मृतअवस्था में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

घटना की सूचना हर्षिल थाने से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए लोगों से बंद कमरों में अंगीठी या कोयले का उपयोग न करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A brazier lit in a closed room to ward off the cold claimed lives; Uttarakhand News Accident news Brazier lit in a closed room to protect against the cold Brazier proves fatal Uttarkashi news अंगीठी बनी जानलेवा उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में जलाई अंगीठी दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More