शादीशुदा महिला पर आया युवती का दिल, शादी कराने की मांग लेकर पहुंची कोतवाली  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती शादीशुदा महिला से शादी करने पर अड़ी रही। युवती के माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें वहां से पुलिस ने घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

रविवार को एक स्कूटी में सवार होकर एक सरकारी सेवा करने वाली महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए पत्र पुलिस को दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग 22 वर्षीय युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह करीब एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वह कहने लगी वह महिला से शादी करेगी। महिला भी इसके लिए तैयार थी, जबकि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। महिला का पति भी सरकारी सेवा में हैं। बागेश्वर के पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी ने कहा कि युवती के माता-पिता और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। आखिर पुलिस ने दोनों को वहां से घर जाने के लिए कहा। युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है। शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news reached the police station demanding marriage The girl fell in love with a married woman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More