युवती ने स्पा सेंटर की संचालिका और उसके पति पर लगाए शोषण और मानसिक उत्पीड़न के संगीन आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स के पास संचालित एक कथित स्पा सेंटर को लेकर पहाड़ की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्पा सेंटर की संचालिका वर्षा राजकुमार और उसके पति राजकुमार पर शोषण, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाती नजर आ रही है।

पीड़िता के अनुसार, उसे कहीं से सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर में वैकेंसी है। इसी आधार पर वह नौकरी के लिए वहां पहुंची। युवती का कहना है कि उसे बताया गया था कि काम पार्लर से जुड़ा होगा, लेकिन कुछ समय तक रिसेप्शन पर बैठाने के बाद धीरे-धीरे उसे समझ में आने लगा कि वहां न तो पार्लर से संबंधित कोई कार्य होता है और न ही यह सामान्य स्पा सेंटर है,बल्कि वहां अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शुरुआत में उससे उसके जरूरी दस्तावेज लेकर उसे कई तरह के झूठे आश्वासन दिए गए। बाद में उसकी वीडियो बनाई गई और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़िता का दावा है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और उसे लगातार डराया-धमकाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पीड़िता ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। उसका कहना है कि संचालक की पत्नी उसके ससुराल तक पहुंची और मारपीट की गई, उसकी सास को धमकाया गया और कुछ आभूषण भी ले जाए गए। युवती के अनुसार, उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आत्म हत्या तक के विचारों से गुजरने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने यह कहते हुए उसे और डराने की कोशिश की कि “जो करना है कर लो, मैंने पुलिस खरीद रखी है।” इसके बाद उसके रिश्तेदारों को उसकी निजी फोटो और वीडियो भेजे गए, जिनके साथ अश्लील टिप्पणियां भी की गईं। पीड़िता का कहना है कि उसे अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा है, जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उसके छोटे भाई केसाथ भी मारपीट व धमकी की घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

पीड़िता ने यह भी बताया कि वह पहले भी नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत दे चुकी है, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन समझौते के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। युवती के अनुसार, उसने दोबारा कार्रवाई के लिए शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

फिलहाल पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती ने स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने और अपने साथ गंभीर अपराध किए जाने के आरोप लगाए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young woman has leveled serious allegations of exploitation and mental harassment against the owner of a spa center and her husband crime news dehradun news Serious allegations against spa center owner and her husband uttarakhand news Young woman makes serious allegations of exploitation and mental harassment उत्तराखण्ड न्यूज और मानसिक उत्पीड़न के संगीन आरोप क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज युवती ने लगाए शोषण स्पा सेंटर की संचालिका और उसके पति पर संगीन आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More