कोतवाल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने सुसाइड का किया प्रयास  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

जसपुर।  ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल अशोक कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सस्पेंड कराने वाली और 1 दिन बाद अपने ब्यानों से पलट कर डीजीपी से मुलाकात कर इंस्पेक्टर अशोक कुमार के खिलाफ गलत शिकायत दर्ज कराने की बात कहने वाली युवती ने आज जसपुर खुर्द काशीपुर स्थित अपने आवास पर सुसाइड का प्रयास किया, हालांकि एक अधिवक्ता ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

बताते चलें कि जसपुर खुर्द काशीपुर की रहने वाली युवती ने बीते दिनों जसपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल अशोक कुमार पर एक एफआईआर दर्ज करने में धाराओं की बढ़ोतरी न करने को लेकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत प्रदेश के डीजीपी से करने के बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था और मामले की जांच काशीपुर सीओ को सौंपी गई थी। महज 24 घंटे के भीतर ही शिकायतकर्ता महिला अपनी शिकायत और अपने ब्यानों से बदल गई। उसने कहा कि उसके द्वारा दर्ज कराए गए केस में धाराएं ना बढ़ाने के चलते उसने कोतवाल अशोक कुमार पर जो आरोप लगाए थे अब वह उन आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि जांच से पहले मामले की अहम कड़ी युवती ने अपने आवास पर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि काशीपुर के अधिवक्ता संजीव आकाश को जैसे ही जानकारी लगी उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला का उपचार चल रहा है। यह जानकारी खुद संजीव होगा उसने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाल कर दी है। वही काशीपुर के जिस निजी अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है वहां के डॉक्टर रजनीश शर्मा का कहना है कि अब युवती खतरे से बाहर है फिलहाल आईसीयू में है जब व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया था उस समय स्थिति काफी खराब थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaspur news The girl who accused the Kotwal of sexual abuse attempted suicide US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More