राजनीतिक संरक्षण के गुंडे ब्यापारियों ने चार रुपये की कमी बच्चे का सर फोड़ कर ली पूरी, भूल गए अतिथि देवो भवः की परंपरा को भी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। एक प्राचीन संस्कृत वाक्य है अतिथि देवो भव, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है की महेमान भगवान समान होते है। प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में मेहमान को भगवान का रूप माना जाता है। उनका बड़े भाव के साथ आदर सत्कार किया जाता है। उत्तराखंड सरकार ही नहीं वरन पुलिस प्रशासन भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिये कहता रहा है कि अतिथि देवो भवः।बावजूद कभी पेट्रोल पम्प पर अतिथि पर हमला तो कभी बच्चें का सर फोड़ कर स्वागत। आखिर क्या मैसेज दे रहे है देवभूमि के स्वागतकर्ता? और आज फिर हरकी पोड़ी क्षेत्र में चप्पल खरीदने के दौरान चार रुपये को लेकर हुए झगड़े में दिल्ली के एक श्रद्धालु परिवार के साथ भाजपा नेता व कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए डंडा मारकर 15 साल के लड़के का सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं महिलाओं से भी अभद्रता की गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा तो शांत करा लिया, लेकिन जो मैसेज मीडिया के जरिये दुनिया तक पहुंचा उसके लिए क्या कहेंगे?

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से एक श्रद्धालु परिवार गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद परिवार खरीदारी के लिए अपर रोड पहुंचा। यहां सचिन चप्पल स्टोर से परिवार चप्पल खरीदने लगा। इस दौरान परिवार के पास चार रुपये कम पड़ गए। इसी बात को लेकर परिवार और दुकानदार के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तभी दुकानदार व उसके साथियों ने मिलकर परिवार के साथ मारपीट कर दी। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मुकेश थलेड़ी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया।मामले में अशोक निवासी नवादा हाउसिंग कांप्लेक्स थाना नवादा उत्तरी नई दिल्ली ने तहरीर देकर बताया कि आरोपित दुकानदार संजय त्रिवाल व अन्य आरोपितों ने डंडा मारकर उनके 15 साल के भतीजे निक्षित का सिर फोड़ दिया गया। विरोध करने पर अशोक की भाभी के साथ भी अभद्रता व छेड़छाड़ करते हुए धक्का-मुक्की की गई। जिसके बाद ही परिवार घायल किशोर को लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय त्रिवाल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। अनुरूप प्रदेश में आने वालों का स्वागत होगा, लेकिन हो क्या रहा है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news The goons of political patronage broke the child's head for the lack of four rupees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More