शासन ने राज्य में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादलें के साथ ही नई तैनाती के आदेश किए जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादलों और नई तैनाती का आदेश जारी किया है। आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना और विभागीय संतुलन स्थापित करना बताया गया है।

सूची के अनुसार, योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों पर मेले के दौरान कानून – व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की निगरानी की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

श्वेता चौबे को टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अभिनव कुमार सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) से हटाकर अब पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे क्षेत्रीय पुलिसिंग को और सुदृढ़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अभिषेक अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल से उधम सिंह नगर तैनात किया गया है, जबकि अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) से टिहरी गढ़वाल का नया एसपी बनाया गया है। पंकज भट्ट को पुलिस अधीक्षक, Crime Against Women/CB-CID से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

आदेश में सभी अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और प्रशासनिक बाधाओं से बचने के लिए सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with the transfer of IPS dehradun news orders for new postings have been issued The government has transferred four IPS officers in the state The government has transferred four IPS officers in the state and issued orders for new postings uttarakhand news आईपीएस के स्थानांतरण के साथ ही नई तैनाती के आदेश जारी उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज शासन ने राज्य में चार आईपीएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More