देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के बाद संभावित माने जा रहे प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने 13आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है।
शुक्रवार की देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दे दिया है। कुछ नौकरशाहों को हल्का किया गया है तो कुछ के प्रभार बढ़ा दिए गए हैं। प्रमुख सचिव एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद हटा दिया गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह को कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव धीराज सिंह गर्व्याल से आयुक्त ग्राम्य विकास हटाया गया है। उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस उदयराज से अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व हटाया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप को कृषि व कृषक कल्याण के प्रभार से मुक्त करते हुए नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को नियोजन से मुक्त करते हुए राजस्व का जिम्मा सौंपा गया है। रीना जोशी से अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई को हटाया गया है। मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया है। अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा व सचिव भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है, उन्हें अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी गई है। अभिनव शाह से जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान निदेशक पद को हटाया गया है। पीसीएस ईलागिरी को एडीएम पौड़ी गढ़वाल से हटाया गया है, उन्हें सचिव रेरा और सचिव भू संपदा अपीलीय अधिकरण देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश प्रताप सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राजस्व व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को हटाया गया है। प्रदीप जोशी को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व, सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन में अपर सचिव सोनिका से स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार हटा दिया है। अब यह दायित्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल देखेंगे। हरिद्वार के मेला अधिकारी का प्रभार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को दिया गया है।अभी तक यह दायित्व अपर सचिव धीराज गर्न्याल के पास था। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त विभाग से मुक्त कर दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। ये दोनों विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी के पास थे ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]