इजराइल से जंग की आंच पहुंची सऊदी तक

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

अमेरिका कई सालों से इजराइल और सऊदी अरब में राजनायिक रिश्ते कायम कराने की कोशिश कर रहा है। पोलिटिका की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर क्राउन प्रिंस सलमान ने इजराइल के साथ समझौता किया, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी सांसदों के साथ हुई चर्चा में अपनी तुलना मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात से की है। अनवर सादात की इजराइल के साथ पीस डील करने के बाद हत्या कर दी गई थी। ये दावा ऐसे समय में किया गया है, जब गाजा में इजराइल के आक्रमण के बाद पूरे मध्य पूर्व में इजराइल के खिलाफ गुस्सा अपने चरम पर है। अगर सऊदी अरब इजराइल के साथ पीस डील साइन करता है, तो अमेरिका की तरफ से उसको सुरक्षा, इंवेस्टमेंट और सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम में मदद की जाएगी। अमेरिका और इजराइल की डील को लेकर तत्परता इस बात का सबूत है कि वे मुस्लिम दुनिया में सऊदी के प्रभाव को अच्छी तरह समझते हैं और ईरान के बढ़ते खतरें के बीच उनके लिए सऊदी अरब एक जरूरी अलाय है।

इजराइल के साथ डील को लेकर क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी सांसदों से कहा, “इस्लाम के पवित्र स्थलों के संरक्षक के रूप में मेरा कार्यकाल सुरक्षित नहीं होगा, अगर मैं हमारे क्षेत्र में न्याय के सबसे जरूरी मुद्दे पर ध्यान नहीं देता।” कुछ खबरों ने दावा किया था कि अक्टूबर से पहले सऊदी अरब बिना फिलिस्तीन को एक आजाद राज्य का दर्जा मिले इजराइल के साथ संबंध बनाने के लिए राजी हो गया था। फिर इजराइल के गाजा हमलों ने इसे रोक दिया।

 

क्राउन प्रिंस ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी समझौते में फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के लिए एक विश्वसनीय मार्ग शामिल होना चाहिए, भले ही उसकी संप्रभुता और सीमाएं कुछ भी हो। ये एक ऐसी शर्त जो जिससे इजराइल इंकार करता रहा है। इजराइल फिलिस्तीन को कम से कम क्षेत्र में भी एक आजाद राज्य देने के लिए तैयार नहीं है, भले ही यह अवैध बस्तियों से अलग किए गए वेस्ट बैंक के द्वीपों पर बनाया जाए। पोलिटिको के सूत्रों से पता चला है कि पूरे तनाव को लेकर क्राउन प्रिंस बहुत चिंतित है। गाजा में चल रहे मानवीय संकट से मध्य पूर्व के नागरिक बेहद गुस्सा हैं और इजराइल के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाने को लेकर अपने ही शासकों से नाराज हैं। क्राउन प्रिंस को डर सता रहा है कि अगर इस तनाव के बीच वे इजराइल के साथ संबंध बनाते हैं, तो उनके ही देश में उनको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। (साभार )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: country-foreign news Saudi Arabia the heat of war from Israel The heat of war from Israel reached Saudi

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More