पति ने ही कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को बाथरूम में फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा विजैसी थाना नूरिया जिला-पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी अंजू के जीजा मनोज दत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि ससुर की मौत के बाद साली अंजू का पालन पोषण उन्होंने किया था। आठ साल पहले अंजू की शादी वर्ष 2015 में गोविंदनगर पाड़ागांव शक्तिफार्म निवासी कमल बनिक पुत्र कार्तिक बनिक से कराई थी। अंजू के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। शादी के कुछ साल बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पति अंजू की पिटाई करने लगा। ऐसे में परेशान अंजू करीब छह माह पहले बच्चों को लेकर उनके घर आई थी। इसके बाद में वह अपने ससुराल चली गई। विगत 29 मई की शाम अंजू ने फोन कर कहा कि कमल कभी नहीं सुधरेगा। उसे यहां नहीं आना चाहिए था। तभी 30 मई की सुबह पता चला कि अंजू की मौत हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने अरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल भुपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पति ने ही गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से बाथरूम में लटका दिया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news The husband brutally murdered his wife the police arrested the husband and sent him to jail US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More