ऊर्जा की बढ़ती मांग को अब सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा, प्रदेश में 18 सोलर सिटी का होगा निर्माण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तर प्रदेश। बिजली की बढ़ती मांग को लेकर अब उत्‍तरप्रदेश सरकार सौर ऊर्जा पर ध्‍यान केंद्र‍ित कर रही है। इसके तहत कई शहरों में सोलर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इससे बिजली खपत को कम किया जा सकेगा।

प्रदेश में ऊर्जा की बढ़ती मांग को अब सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा। थर्मल और हाइड्रो पावर के जरिए उत्पादित बिजली में आने वाले भारी भरकम खर्च से बचने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के दोहरे उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है। नई सौर ऊर्जा नीति-2022 भी इन्हीं उद्देश्यों को साधने के लिए लाई गई है, जिसमें निवेशकों को तमाम रियायतें दी गईं हैं। बता दें कि अगले पांच वर्षों में बिजली की खपत 53 हजार मेगावाट हो जाएगी, जो हर साल 16 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने में सबसे अहम भूमिका बिजली की होगी। अधिकारी बिजली उत्पादन के लिए सोलर एनर्जी पर फोकस करें। दरअसल, योगी सरकार की नीतियों को देखते हुए विदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों के निवेशक यहां पर बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में औद्योगिक गतिविधियों को चलाने के लिए बिजली की डिमांड काफी बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस खपत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। 10 प्रतिशत उत्पादन सौर ऊर्जा से किया जाएगा। योगी सरकार सोलर एनर्जी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश में 18 सोलर सिटी का निर्माण करेगी, जिसमें पहले चरण में नाेएडा और अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जबकि अगले चरण में प्रदेश के 16 नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सोलर सिटी में कुल बिजली उत्पादन का 10 प्रतिशत उत्पादन सौर ऊर्जा से किया जाएगा। इसे साल दर साल बढ़ाया जाएगा ताकि निवेशकों के साथ प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

बुंदेलखंड रीजन में सोलर पार्क का किया जा रहा निर्माण

सोलर एनर्जी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड रीजन में सोलर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यहां चार हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का सोलर पार्क बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोलर एनर्जी की सप्लाई के लिए ग्रीन कारीडोर बनाए जाएंगे। सोलर पार्क से पहले चरण में गांव में बिजली सप्लाई के लिए बनाए गए बिजली फीडर से सोलर एनर्जी को सप्लाई किया जाएगा। इसके साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए लगने वाले पंपों को पूरी तरह से सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 solar cities will be built in the state The increasing demand for energy will now be met with solar energy up news yogi aadityanath

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More