कुमाऊँ कमिश्नर ने भवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नव निर्माणधीन बाईपास का निरीक्षण कर दो माह के अन्तर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भवाली। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद के भवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग (एनएच) के सेनीटोरियम से तिरछा खेत एवं सेनीटोरियम से भवाली 7.5 किमी नवनिर्माणधीन बाईपास का गुरूवार को लोनिवि मुख्य अभियन्ता हल्द्वानी दीपक गुप्ता एवं अधिशासी अभियन्ता भवाली मदन मोहन पुण्डीर के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए अब तक किये गये कार्यो की भौतिक प्रगति की विस्तृत रूप से जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ने आयुक्त को अवगत कराया कि उपरोक्त बाईपास की कुल दूरी 7.5 किमी है। जिसमें सेनीटोरियम से तिरछा खेत की ओर जाने वाली बाईपास का कटिंग का कार्य 2.5 किमी शेष है एवं सेनीटोरियम से भवाली वाले क्षेत्र में पुल निर्माण की स्वीकृति हेतु शासन को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। कुमाऊँ कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कटिंग का जो कार्य शेष है उसे दो माह के अन्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही पार्ट-2 के जो कार्य होने हैं उनका तत्काल एस्टिमेट बनाते हुए शासन को पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। ताकि आगामी सीजन में सेनीटोरियम से तिरछा खेत के बाईपास मार्ग को यातायात हेतु प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बाईपास बनने से जहॉ भवाली बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा वहीं पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं बाईपास के निर्माण में समयबद्वता गुणवत्ता एवं पादर्शिता का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद् भवाली अध्यक्ष संजय वर्मा, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिद, मिनाक्षी, नगरपालिका परिषद् भवाली अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, लोनिवि जेई कमल किशोर, पटवारी अमित साह के साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The Kumaon commissioner gave instructions to complete the inspection of the newly constructed bypass on the National State Road under Bhowali area within two months Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More