एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी चिट फंड कंपनियों का मैनेजर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
अल्मोड़ा। चिट फंड कंपनियां खोलकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी मैनेजर को द्वाराहाट पुलिस और एसओजी की टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय सिंह मेवाड़ा पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।
 
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि यह मामला फरवरी 2021 का है। चमना छानागोलू निवासी प्रकाश सिंह ने द्वाराहाट थाने में तहरीर देकर कहा था कि वीएल चौधरी निवासी नर्मदा कैंपस, दुर्गेश विहार कॉलोनी, भोपाल ने साई राम बिलटेक लिमिटेड, श्री राम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और अनन्या आरटीएम सेल एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के नाम से 2014 में मेन मार्केट बग्वाली पोखर में कार्यालय खोला। आरोपी संजय सिंह मेवाड़ा निवासी शाजापुर (मध्य प्रदेश) इन कंपनियों का मैनेजर था। जबकि दीपक कुमार निवासी गुरुग्राम और मोहम्मद हुसैन निवासी नूह निदेशक थे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने कंपनी के दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिखाकर लोगों को झांसे में लिया और निवेश के लिए राजी कर लिया। वादी प्रकाश सिंह ने कहा है कि इनके झांसे में आकर उन्होंने और अन्य सैकड़ों लोगों ने करीब एक करोड़ रुपये इन कंपनियों में निवेश कर दिए। अगस्त 2017 में कंपनी ने अचानक अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। फरवरी 2021 में पीड़ित प्रकाश की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news arrested from Madhya Pradesh Fraud of Rs 1 crore main accused Manager of Chit Fund companies the main accused in the fraud of Rs 1 crore uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी चिट फंड कंपनियों का मैनेजर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मुख्य आरोपी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More