लापता बुजुर्ग को बाघ ने बनाया अपना निवाला, सर्च अभियान में घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां बृहस्पतिवार शाम से लापता बुजुर्ग को क्यारी गांव से सटे जंगल में एक बाघ ने अपना निवाला बनाया। वन कर्मियों द्वारा 20 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद उनका शव घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर मिला। गांव में ही पोस्टमार्टम के बाद पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यारी गांव निवासी पत्रकार दीप बेलवाल के पिता भुवन चंद्र बेलवाल उम्र 60 वर्ष बृहस्पतिवार को जंगल में घास लेने गए तभी से लापता थे। बृहस्पतिवार शाम ही सर्च अभियान के दौरान मौके पर खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन मिलने पर बुजुर्ग के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। शुक्रवार सुबह सात बजे वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से फिर से सर्च अभियान चलाया। घटना स्थल से करीब छहकिलोमीटर दूर पहाड़ी पर भुवन चंद्र का अधखाया शव बरामद हो गया। उस वक्त भी बाघ शव से कुछ दूर पर ही था, लिहाजा वन विभाग और ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाया। सुबह नौ बजे बरामद शव को गांव तक ले जाने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा। शव लाए जाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और परिजनों के आग्रह पर गांव में ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद परिजनों ने कोसी बैराज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हल्का आक्रोश जताया, लेकिन वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। मौके पर पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ दिगांथ नायक, एसडीओ कामिनी आर्य, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रेंजर ललित जोशी सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

डीएफओ रामनगर वन प्रभाग दिगांथ नायक ने बताया गांव के पास चार ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। बाघ को रेस्क्यू किया जाएगा।ग्रामीण अकेले जंगल नहीं जाएं। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news the dead body was recovered six kilometers away from the incident site the dead body was recovered six kilometers away from the spot of the search operation The missing elderly man was devoured by the tiger uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More