रिवॉल्वर दिखा कर धमकाते हुए छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप पर भीड़ ने शिक्षक की धुनाई लगाते हुए छीनी रिवॉल्वर  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर रिवॉल्वर दिखा कर धमकाते हुए छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच शिक्षक की धुनाई लगाते हुए उसकी रिवॉल्वर छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाल ले आई। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है। दोराहा चौकी के अंतर्गत आने वाले कनौरा के विद्यालय में जसपुर का एक शिक्षक तैनात है। शनिवार को कक्षा 8 की दो छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक को पिटते हुए आरोपी शिक्षक का लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर पुलिस को सौंप दिया।बमुश्किल पुलिस आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर कोतवाली लाई। इसके बाद भी अभिभावकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे दोराहा चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस का घेराव कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि वह क्लास में भी पिस्टल लेकर जाता था और कई बार छात्राओं को धमकाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes crime news The mob snatched the revolver while thrashing the teacher on the allegation of obscene acts by threatening the girl students by showing revolver US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More