चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बाेला के पार्थिव शरीर का  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 38 साल पहले सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान एवलॉंच में शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बाेला के पार्थिव शरीर का रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई और दोनों बेटियों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। 

इससे पहले शहिद लांस नायक चंद्रशेखर हर्बाेला का पार्थिव शरीर जैसे ही सैनिक मातमी धुन के साथ उनके घर पहुंचा पूरा माहौल गमगीन सा हो गया। शहीद की पत्नी शांति देवी अपने पति के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी तो वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखों में गम के आंसू देखने को मिले। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद चंद्रशेखर तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारो से गुंजायमान कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महापौर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम मनीष कुमार समेत अनेको लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत


शहिद की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीद चंद्रशेखर को हमेशा याद रखा जाएगा और देश के लिए बलिदान करने वाले उत्तराखंड के वीर शहीदों के लिए सैन्य धाम की स्थापना भी की जा रही है। शहीद चन्द्रशेखर की स्मृतियों को भी सैन्यधाम में संजोया जायेगा। साथ ही 38 साल पहले ही लापता उत्तराखंड के अन्य सैनिकों को खोजने की भी उम्मीद जगी है। इसके लिए भारत सरकार से भी बात की जाएगी कि अन्य लापता जवानों की भी खोजबीन की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The mortal remains of the martyr Lance Naik Chandrashekhar Herbela were cremated with military honors at Chitrashila Ghat Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More