भक्ति और श्रद्धा संग भव्य कलश यात्रा से हल्द्वानी में गूंजा शिव नाम  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में नगर के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने जा रही शिव कथा से पूर्व बुधवार (आज) भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहाँ नगरवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और भव्य स्वागत किया गया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के बीच पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। भक्तों के जयघोष और शिव नाम के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
 
कलश यात्रा में 551 पवित्र कलश सम्मिलित रहे। पीताम्बर रंग की साड़ियों में सुसज्जित मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा को दिव्यता प्रदान की। महिलाओं की अनुशासित एवं भक्तिमय सहभागिता ने पूरे नगर को शिवमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया। कलश यात्रा एम.बी. ग्राउंड से प्रारंभ होकर नवाबी रोड, जेल रोड चौराहा, कालू सिद्ध बाबा मंदिर, तिकोनिया और कॉलेज रोड होते हुए पुनः एम.बी. ग्राउंड में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए आकर्षक एवं जीवंत झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं। सर्वप्रथम विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झाँकी रही, जिनके दर्शन मात्र से वातावरण मंगलमय हो उठा।इसके पश्चात श्री हनुमान जी की ओजस्वी झाँकी ने श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का संचार किया। वहीं भगवान शिव, गण एवं शिव परिवार की झाँकी ने उपस्थित जनसमूह को गहन आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, जय श्री गणेश, जय बजरंगबली के गगनभेदी जयघोष, ढोल-नगाड़ों एवं भजन-कीर्तन से संपूर्ण नगर भक्तिरस में डूब गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव
आयोजकों ने बताया कि  28 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है,जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
यात्रा का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया। प्रथम पूजन में गोपाल पाल, राजेश अग्रवाल, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अंकित शर्मा, भगवान सहाय गर्ग, शंकर कोरंगा, ललित जोशी, महाराज स्वामी उमेशानंद, कथावाचक सर्वेश्वर, संस्थान से जुड़े संत-महात्मा, मातृशक्ति सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 
 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Grand Kalash Yatra organized with devotion and reverence in Haldwani Haldwani news religious event The name of Lord Shiva echoed in Haldwani the name of Lord Shiva resonated throughout Haldwani during a grand Kalash Yatra (procession) uttarakhand news With devotion and reverence उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक आयोजन हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में गूंजा शिव नाम हल्द्वानी में भक्ति और श्रद्धा संग भव्य कलश यात्रा का आयोजन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More