राज्य सरकार का उद्देश्य हर युवा को अपने ही राज्य में सपनों को साकार करने का मिलें अवसर – प्रदीप बत्रा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के परिवहन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने हल्द्वानी में वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी “Highspring – “Celebrating Our Next Big Leap” तीनपानी बरेली रोड ,गौजाजाली बिचली, हल्द्वानी नैनीताल के अत्याधुनिक आईटी एवं एआई केंद्र का उद्घाटन किया। यह पहल उत्तराखंड को आईटी, एआई और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा “उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि नहीं, बल्कि अपार प्रतिभा और संभावनाओं की भूमि है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा को अपने ही राज्य में अवसर मिले और उसे अपने सपनों को साकार करने के लिए बाहर न जाना पड़े। हम लगातार ऐसे निवेश लाने के लिए प्रयासरत हैं, जो रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। Highspring जैसी वैश्विक कंपनी का आगमन उत्तराखंड को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के मानचित्र पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।प्रधानमंत्री के विकसित भारत तथा मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा राज्य सरकार भविष्य में भी उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी और यह कंपनी क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी। उत्तराखंड को निवेश के लिए पसंदीदा राज्य बनाने, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने तथा “लोकल टैलेंट से ग्लोबल इम्पैक्ट”के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस अवसर पर “Highspring :- “Celebrating Our Next Big Leap ” के मैनेजिंग पार्टनर अखिल चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए राज्य में निवेश के लिए उनका धन्यवाद और अभिनंदन किया गया। उनका यह निर्णय उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा और राज्य के अनुकूल वातावरण में उनके विश्वास कोदर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Pradeep Batra Minister of Transport and Information Technology The State Government's Objective is to Ensure Every Youth Has the Opportunity to Realize Their Dreams Within Their Own State — Pradeep Batra uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज परिवहन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More