14 प्रमुख मांगों में से 12 पर सहमति के बाद मदरसन कंपनी में जारी श्रमिकों और प्रबंधन के बीच टकराव समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी/लालकुआं।क्षेत्र स्थित मदरसन कंपनी में पिछले कई दिनों से जारी श्रमिकों और प्रबंधन के बीच टकराव आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और पुलिस की सक्रिय पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिससे श्रमिकों ने धरना और अनशन समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से हस्तक्षेप किया। अधिकारियों की मौजूदगी में कई चरणों में बातचीत हुई, जिसके बाद विवाद सुलझ सका।श्रमिकों की 14 प्रमुख मांगों में से 12 को प्रबंधन ने तुरंत मान लिया है, जबकि बाकी दो मांगों पर शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों ने श्रमिकों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।समझौते के बाद श्रमिक वापस काम पर लौट आए हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, अब उत्पादन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

प्रशासन ने श्रमिकों के शांतिपूर्ण रवैये की सराहना की है।पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही और किसी तरह की बड़ी घटना सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

पुलिस के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे, लेकिन समय रहते उनकी योजना विफल कर दी गई। इस संबंध में 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई संभव है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की जायज मांगों का समाधान किया जाएगा, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 प्रमुख मांगों में से 12 पर सहमति Conflict Between Workers and Management at Motherson Company Ends Following Agreement on 12 of 14 Key Demands Haldwani/Lalkuan News uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज मदरसन कंपनी में जारी श्रमिकों और प्रबंधन के बीच टकराव समाप्त हल्द्वानी/ लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More