अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार व्यक्ति की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कूपी बेंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) सुबह करीब 07:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कूपीबेंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन संख्या UK-19B-0880 गहरी खाई में गिरा हुआ था और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर (जिला ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person riding a car died after the car went out of control and fell into a deep ditch Accident news almora news Car went out of control and fell into a deep ditch person riding a car died in the accident uttarakhand news अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More