घर से घूमने निकला ब्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला बेशुध, ने भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। घर से दोस्तों के साथ घूमने निकला अधेड़ सड़क किनारे पड़ा मिला बेशुध। जिसे एसटीएच ले जाने के बाद ‌चिकित्सकों ने किया मृत घोषित। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम को। 

जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी ‌चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि मृतक वीर सिंह शराब का आदी था। पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The person who went out for a walk was found lying unconscious on the roadside the police sent to the postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More