हल्द्वानी में भी दिखा भारत जोड़ो यात्रा का दम, सैकड़ो कांग्रेसी रहे मौजूद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को विस्तारित करते हुए आज (गुरुवार) हल्द्वानी में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे। 

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आपस में एकजुट रहने का आह्वान किया गया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों को बांटने का काम कर रही है। आज देश के अंदर जो देश की जनता को बांटने का काम किया जा रहा है उसको देखते हुए जरूरी हो गया है अनेकता में एकता वाली विकल्प को दोबारा लाया जाये। सुमित हृदेश ने कहा कि हर कांग्रेसी और हर देशवासी का एक ही मकसद होना चाहिए कि देश के अंदर भाईचारा और एकता बनी रहे। दक्षिण भारत सहित कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को देशभर में जो समर्थन मिला उससे जनता यह मान चुकी है कि राहुल गांधी पूरे देश के नेता कहलाने के लायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

यात्रा में अंकित भंडारी को न्याय दो, हाकम सिंह का गुरु कौन हैं, छात्रों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाए गए। यात्रा में नैनीताल ज़िलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्या, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, गोविंद बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, मलय बिष्ट, सुहेल सिद्दीक़ी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, भोला दत्त भट्ट, हेमन्त बगड़वाल, राजेंद्र दुर्गपाल, जीवन कार्की, मुकुल बलुटिया, तौफ़ीक़ अहमद, शकील अहमद, शोभा बिष्ट, अलका आर्या, बिमला सागुडी, नीमा भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, राजू रावत, गजेंद्र गौनीय, संदीप भैसोडा, सतनाम सिंह, मोहन बिष्ट, गिरीश चन्द्र पांडेय, अमित अधिकारी, सूरज प्रकाश, हाजी इस्लामुद्दीन, अब्दुल नासिर, जावेद वारसी, शानू वारसी सहित सैकडो कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news hundreds of Congressmen were present The power of Bharat Jodo Yatra was also seen in Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More