जेल की सुरक्षा दीवार लांघकर भाग रहे थे कैदी, सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जेल की सुरक्षा दीवार से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे तीन कैदियों को जेल सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। अब जेल प्रशासन द्वारा तीनों कैदियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ सौ की गजक के बदले महिला को दे दिए दो लाख पांच हजार, तीन घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने दिलाया वापस 

हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब पॉक्सो एक्ट में बंद विचाराधीन तीन कैदी जेल की दीवार पर पाइप के सहारे चढ़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी ने दीवार से छलांग लगा दी। जेल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कैदी को धर दबोचा। तीनों कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर जेल अधीक्षक के हवाले किया। भागने वाले तीनों कैदी पॉक्सो एक्ट में बंद हैं। इन कैदियों में एक मध्य प्रदेश, एक उत्तर प्रदेश के बहेड़ी और एक उत्तराखंड के नानकमत्ता का रहने वाला है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि तीनों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देने की कार्रवाई की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Jail news The prisoners who were running after crossing the security wall of the jail were caught by the security personnel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  जिले में 18 अक्टूबर शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More