धामी कैबिनेट में रिक्त पांच कैबिनेट पदों को भरने की प्रक्रिया तेज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे बीजेपी विधायकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच रिक्त कैबिनेट पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

बताते चलें कि राज्य मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं, जिनमें चार लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुआ है। पार्टी के कई विधायक इन पदों पर अपनी दावेदारी को लेकर उत्सुक हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति मिलते ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

रविवार को मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए। भट्ट ने कहा कि कैबिनेट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रियों के नामों की चर्चाएं जोरों पर हैं। जिन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा के नाम प्रमुख हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Dhami cabinet five vacant cabinet posts The process of filling five vacant cabinet posts in Dhami cabinet is fast the process of filling is fast देहरादून न्यूज धामी कैबिनेट भरने की प्रक्रिया तेज भाजपा न्यूज रिक्त पांच कैबिनेट पद

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More