परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर आयोजित हुई “शिक्षा का अधिकार और क्लस्टर योजना” विषय पर विचार गोष्ठी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर उत्तराखंड में क्लस्टर योजना पर 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे से दमुवाढुंगा के डॉ बी आर अम्बेडकर आदर्श विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन पछास के महेश ने किया। गोष्ठी की शुरुआत में ‘इसलिए राह संघर्ष की हम चुनें’ गीत प्रस्तुत किया गया।
 
गोष्ठी में बात रखते हुए पछास के चंदन ने कहा कि क्लस्टर योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का हिस्सा है। जिसके तहत सरकार शिक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। शिक्षा मंत्री कहते हैं “कोई स्कूल बंद नहीं होगा, 559 क्लस्टर स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों को किराए के लिए 100 रुपये दिए जाएंगे, हॉस्टल खोले जाएंगे।” किराए और हॉस्टल की बात का मतलब है कि स्कूल बंद किये जायेंगे। सरकार ने 30 जुलाई को आईजीएल, रिलेक्सो, ताज ग्रुप जैसे औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन किया है। सरकार शिक्षा को भी मुनाफाखोर उद्योग की तरह चलाना चाहती है।
 
प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की पुष्पा ने क्लस्टर योजना से भोजन माताओं के मात्र 3000 रुपये के मानदेय का रोजगार भी छिनने का खतरा है। अभी भी भोजनमाताएं तमाम परेशानी उठाकर काम कर रही हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के शिवम कुमार ने बताया कि यह सरकार शिक्षा को गरीबों-वंचितों से छीनने में लगी है। सरकार शराब की दुकानों को तो बढ़ावा दे रही है, लेकिन स्कूल बंद कर रही है। सरकार पूरी पीढ़ी को ही अज्ञान के अंधकार में डुबाना चाहती है। क्रांतिकारी किसान मंच के आनन्द ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय के नाम पर बनाये गए स्कूल अब भी संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार नई योजनाओं को पेश करती है पर उसकी कार्यवाही से मेहनतकश जनता की हालत और भी बुरी हो जाती है। मानव अधिकार रक्षा अभियान के यतीश जी ने कहा कि सरकार लगातार कल्याणकारी राज्य के दौर में हासिल छूट को खत्म करने में लगी है। साथ ही आम जन को धर्मोन्माद की ओर धकेल रही है। यही कारण है कि शिक्षा को बचाने के लिए संघर्ष होना कठिन हो गया है। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की अध्यक्षा बिंदु जी ने कहा कि क्लस्टर स्कूल योजना के नाम पर स्कूलों के दूर या बंद होने से छात्राओं की पढ़ाई पर ज्यादा बुरा असर होगा। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के टीकाराम ने कहा कि शिक्षा पर सरकार का अपने हाथ पीछे खींचने का मतलब है कि मजदूर मेहनतकश जनता के संघर्ष और समाजवाद के दबाव में हासिल अधिकार छीने जा रहे हैं।अम्बेडकर मिशन के जी आर टम्टा ने कहा कि शिक्षक-छात्र-अभिभाव- भोजनमाता आदि ही नहीं बल्कि हर नागरिक को अभियान से जोड़ा जाना चाहिए।इसके अलावा शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे बीएड, डीएलएड प्रशिक्षुओं पर भी हमला है, उन्हें इस मिशन से जोड़ना चाहिए। संघर्ष से ही रास्ता निकलेगा। गोष्ठी में विपिन, रजनी, लक्ष्मी पंत आदि वक्ताओं ने भी बात रखी। गोष्ठी का समापन “दुनिया के हर सवाल के हम ही जवाब हैं” गीत के साथ किया गया।
 
विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने सबको शिक्षा मिल सके इस सवाल को आगे बढ़ाने और शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा मौलिक अधिकार है और शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार को खत्म नहीं करने दिया जाएगा। सभी छात्रों तक शिक्षा पहुंच सके इसके लिए जन जागरूकता और समाज में जागृति फैलाई जाएगी। 
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश, हेमा पांडे, अनिषेख, यतीश पंत, बिंदु गुप्ता, रजनी, पुष्पा कुड़ाई, रूपाली, भावना, शिवम कुमार, आनंद, जी आर टम्टा, मोहन मटियाली, पुष्पा, विपिन, मयंक प्रसाद, हिमांशु, चंदन, उमेश पांडे, अनुराग चंद्र, टी आर पाण्डेय, पंकज पलड़िया, आरती सुमन, उमेश चंद्र, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a seminar was organized a seminar was organized on the topic "Right to education and cluster plan" Haldwani news On the call of the revolutionary student organization Revolutionary Student Organization Right to education and cluster plan uttarakhand news आयोजित हुई विचार गोष्ठी उत्तराखण्ड न्यूज परिवर्तनकामी छात्र संगठन शिक्षा का अधिकार और क्लस्टर योजना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More