यूपी से हरिद्वार आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी, परिचालक सहित कई यात्री हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के रुपडिया से हरिद्वार आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हरिद्वार के चंडी चौक से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कंडक्टर बस के नीचे दब गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर बस को काटकर कंडक्टर को बाहर निकाला और घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कई और यात्रियों को भी चोट आई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से एएसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बस (यूके 07 पीए 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी। जिसमे लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे जोकि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी। सभी सामान्य घायल यात्रियों को स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था। एसडीआरएफ टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ीमशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। इस दौरान रेस्क्यू टीम में एएसआई महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, रविन्द्र सिंह पंकज सिंह, अजय सिंह, शिवम, मनमोहन सिंह, अजय बोरा, पेरामेडिक्स अमित सैनी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

नोट– बस दुर्घटना से सम्बंधित अभी-अभी खबर मिली है कि बस के परिचालक सहित एक बच्ची की मौत हो गई है। चार अन्य घायलों को ऐम्स में भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news several passengers including the operator were injured The roadways bus coming from UP to Haridwar went uncontrolled and overturned Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More