राज्य सरकार ने लंबे समय से गायब बांडधारी चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी की तेज, दो सप्ताह के भीतर सूची शासन को सौंपने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लंबे समय से गायब बांडधारी चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि बांड की शर्तों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर ऐसे चिकित्सकों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय से शासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों से बांड के तहत MBBS करने वाले डॉक्टरों को पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य है, लेकिन कई डॉक्टर बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे हैं। डॉ रावत ने अधिकारियों से ऐसे चिकित्सकों की सेवाएं अनुबंध की शर्तों के तहत समाप्त करने और बांड के मुताबिक उनसे धनराशि की वसूली की तैयारी करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 222 नये चिकित्सकों की शीघ्र तैनाती के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े 169 चिकित्सक, 267 नर्सिंग अधिकारी और 180 एएनएम के पदों को भरने के लिए जल्द अधियाचन भेजने के आदेश दिए। तकनीकी संवर्ग के रिक्त पदों पर भी तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक डॉ आर.एस. बिष्ट, संयुक्त निदेशक डॉ अजीत जौहरी, डॉ अनिल नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bondholder doctors missing for a long time dehradun news instructions to submit the list to the government instructions to submit the list to the government within two weeks preparations for action have accelerated state government The state government has accelerated preparations for action against bondholder doctors missing for a long time uttarakhand news within two weeks उत्तराखण्ड न्यूज कार्रवाई की तैयारी तेज देहरादून न्यूज दो सप्ताह के भीतर राज्य सरकार लंबे समय से गायब बांडधारी चिकित्सक सूची शासन को सौंपने के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More