देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के तत्वाधान में दूसरे दिन भी जारी रही ट्रक चालकों की हड़ताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के तत्वाधान में ट्रक चालकों की हड़ताल मंगलवार (आज) दूसरे दिन भी जारी रही। टीपी नगर गेट में  सभी ट्रक ड्राइवर एवं ट्रक मालिकों ने ट्रक चालकों के समर्थन में एकत्र होकर थाली बजा सरकार से हिट एंड रन कानून का विरोध किया था। 

ट्रक चालकों ने सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए 10 साल की सजा एवं सात लाख रुपए जुर्माना देने पर असहमति व्यक्त की तथा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उनका कहना था की नई हिट एंड रन कानून स्पष्ट नहीं होने के कारण सभी में रोष व्याप्त एवं भय का माहौल बना हुआ है। सरकार से मांग है की कानून में संशोधन किया जाए और ट्रक चालकों को राहत दी जाए। दुर्घटना होने पर ट्रक चालक को भीड़ का रोष देखने को मिलता है एवं अक्सर अपनी जान का भी खतरा होता है। इस दौरान ट्रक चालकों ने जुलूस निकालकर टीपी नगर गेट से होते हुए मंडी गेट और मंडी गेट से बड़ी मंडी होते हुए वापस टीपी नगर गेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, उमेश पांडेय, डी के शर्मा, हरजीत चड्ढा, रोहित रौतेला, नवीन मेलकानी, ललित शर्मा, गिरीश मेलकानी, राजेश न्योलिया, गोकुल, डूंगर नयाल, दिकर सिंह, जगत नेगी, त्रिलोक, कमल, नंदन, मोहन, भगवान, सौरभ, मदन, दीपू, सुरेश, राहुल एवं सचिन कुँवर सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The strike of truck drivers continued for the second day under the aegis of Devbhoomi Truck Owners Welfare Federation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More