शादी का झांसा देकर टैक्सी चालक ने किया युवती का यौन शोषण, युवती की शिकायत पर पुलिस ने किया कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां टैक्सी चालक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण का मामला सामने आया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी एक युवती यहां हल्द्वानी में पढ़ाई व जॉब करती है। टैक्सी में अक्सर घर से आते जाते समय टैक्सी चालक के साथ प्यार हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। अब जब युवती का एक बार गर्भपात भी हो चुका है। उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादी शुदा है और उसके काफी बड़े बच्चे हैं। जब युवती ने इस पर प्रेमी से सवाल पूछा तो वह उसे पुलिस के समक्ष जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। डरी हुई युवती बनभूलपुरा पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

बनभूलपुरा पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह पिथौरागढ़ के एक गांव की रहने वाली है। वह हल्द्वानी में पढ़ाई और जाॅब करती है। वह अपने घर से हल्द्वानी आने के लिए अक्सर टैक्सी का इस्तेमाल करती थी। एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान इसी यात्रा के दौरान टैक्सी चालक निशांत से हुई। दोनों के बीच प्रेम पनपा और युवती हल्द्वानी के जवाहर नगर में निशांत के साथ कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान निशांत ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती भी हुई। निशांत ने उसका गर्भपात करा दिया। अब पूरे एक साल बात युवती का पता चला कि निशांत पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे काफी बड़े हैं। जब युवती ने निशांत से इस जानकारी पर बात की तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उसके साथ विवाह नहीं कर सकता। साथ ही यह धमकी भी दे दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह उसे जान से मार देगा। डरी हुई पीड़िता आज बनभूलपुरा थाने पहुंची और निशांत के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news on the complaint of the girl the police filed a case against the alleged lover The taxi driver sexually abused the girl on the pretext of marriage Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More