चमोली। 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई थी। जहां चार जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद किशोरी ने सात जून को थाना थराली में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में काम करता है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद किशोरी रिश्तेदारों के घर पर है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]