श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर का रविवार को हुआ विधिवत समापन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में आयोजित दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर का रविवार(आज) शिक्षार्थियों द्वारा सामूहिक वेद पाठ व भगवती दुर्गा जी के नवावृति पाठ के साथ विधिवत समापन हुआ। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि गणेश मार्तण्ड पंचांग के सम्पादक आचार्य दीपक जोशी ने ज्योतिष के विविध विषयों की जानकारी के साथ-साथ पंचांग निर्माण की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ विद्वान डॉ भुवन चंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि कर्मकाण्ड की सही जानकारी होना आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ नवीन चन्द्र जोशी (प्राचार्य) ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में ३५ शिक्षार्थियों ने वेद कर्मकाण्ड व ज्योतिष का अध्ययन व अभ्यास किया साथ ही सभी शिक्षार्थियों को पंचांग सम्पादक दीपक जोशी द्वारा नव वर्ष के पंचांग भैंट किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्वान डॉ नवीन चन्द्र बेलवाल व डॉ मनोज पाण्डेय, पान सिंह विष्ट सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबन्धक नवीन चन्द्र वर्मा, आचार्य बसन्त बल्लभ त्रिपाठी, अनुराग जोशी, दीपक तिवारी, महेश जोशी, उमेश त्रिपाठी, सचिन पाण्डेय आदि ने भी विचार रखे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The ten-day astrology ritual camp organized at Shri Mahadev Giri Sanskrit College was duly concluded on Sunday Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More