नगर पंचायत केलाखेड़ा के तत्कालीन ईओ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी, तीन साल की सजा 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में नगर पंचायत केलाखेड़ा के तत्कालीन कार्यपालन अधिकारी (ईओ) संजीव मेहरोत्रा को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई है।

मामला वर्ष 2012 का है, जब शिकायतकर्ता सआदत हुसैन, जो सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे, ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि संजीव मेहरोत्रा ने मकान निर्माण की अनुमति देने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत की पुष्टि के बाद 26 मई 2012 को रुद्रपुर में सतर्कता टीम ने संजीव मेहरोत्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेतेहुए गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

लंबी सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी, नैनीताल सविता चमोली की अदालत ने सोमवार (08 सितम्बर 2025) को फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी को धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988 में एक साल साधारण कारावास और ₹10,000 जुर्माना तथा धारा 13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) में दो साल साधारण कारावास और ₹10,000 जुर्माना लगाया। इस तरह आरोपी को कुल तीन साल की कैद और ₹20,000 का अर्थदंड भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

सतर्कता अधिष्ठान ने आम नागरिकों से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करें। इसके लिए 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सऐप नंबर 9456592300 पर संपर्क किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: found guilty in corruption case Haldwani/Kelakheda News Nagar Panchayat Kelakheda sentenced to three years the then EO The then EO of Nagar Panchayat Kelakheda found guilty in corruption case uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तत्कालीन ईओ नगर पंचायत केलाखेड़ा भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर हुई तीन साल की सजा हल्द्वानी/केलाखेड़ा न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More