फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने बनाया अपना निवाला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गूलरभोज। यहां सरसों के खेत में बने मचान पर रहकर सरसों की फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव रेंज दक्षिण गडग़दिया पूर्वी बीट ने मोबाइल के माध्यम से चौकी गूलरभोज पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति को जंगल में बाघ ने हमला कर मार दिया है। सूचना पर पीपल पड़ाव रेंज के जंगल में जाकर पुलिस ने निरीक्षण किया तो वहां बलबीर सिंह पुत्र स्व. जरनैल सिंह निवासी ग्राम कोपा किरपाली, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर उम्र 70 वर्ष के रूप में मृतक की पहचान हुई। जानकारी में आया कि मृतक बलबीर सिंह वन गुर्जरों के झाले पर सरसों के खेत में बने मचान पर रहकर सरसों की फसल की रखवाली करते थे। रात्रि में बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बलबीर सिंह को जंगल में घसीटकर ले गया। जिसकी जानकारी वन गुर्जर गुलाम की पुत्री ने वन विभाग की टीम को दी। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रुद्रपुर में भिजवा दिया गया है। इस दौरान डीएफओ ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gularbhoj News The old man was guarding the crop the tiger made the old man his morsel The tiger made the old man who was guarding the crop his morsel udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More