घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामले में यहां विकासखंड के मर्चुला के पास कुंपी गांव में घास लेने गई महिला को बाघ ने निवाला बना लिया। घटनास्थल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हो गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को गुड्डी देवी पत्नी महेश सिंह गांव के समीप ही खेतों में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी तभी घात लगाया बैठे बाघ ने गुड्डी देवी पर हमला कर दिया और घसीटता हुआ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे जंगल में ले गया। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों औ र्ग्रामीणों ने महिला की खोजबीन की , और कुछ ही दूर पर महिला के हाथों की टूटी हुई चूड़ियां व बिखरा हुआ खून मिला तलाश करते ग्रामीण करीब 400 मीटर दूर गए तो महिला का अधखाया शरीर मिल गया। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है वहीं वन विभाग में क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों से अलर्ट रहने की सलाह देते हुए फिलहाल जंगल के आसपास आवाजाही न करने की हिदायत दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More