पौड़ी में जंगल गई वृद्ध महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। पौड़ी के लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है। शुक्रवार की देर शाम को ग्रामसभा झर्त निवासी एक वृद्ध महिला को बाघ ने हमला कर जान से मार दिया।

विधायक दिलीप रावत ने बताया कि झर्त निवासी अनिल ध्यानी की माता विशम्भरी देवी(76 वर्ष) शुक्रवार शाम रथुवाढ़ाब के नजदीक जंगल में घास लेने गयी हुई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीण उनको ढूंढ़ने निकले तो जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। विधायक दिलीप रावत ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि बाघ ने इस घटना को अंजाम दिया है। इससे पूर्व भी लैंसडौन क्षेत्र के धुमाकोट और रिखणीखाल में 13 और 15 अप्रैल को बाघ ने हमला कर दो लोगों को मार दिया था। उस दौरान डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने दोनों तहसीलों के दर्जनों गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया था, तब ग्रामीण कई दिन तक घरों में कैद होकर रह गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news Pauri news The tiger made the old woman who went to the forest in Pauri its morsel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More