सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने 3500 रुपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से नाम दर्ज कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर आई शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था, जिसमें कुमाऊं कमिश्नर ने उसके पक्ष में निर्णय दिया था। फैसले के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो ने रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा मामले की जांच पर आरोप सही पाए जाने पर निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की। टीम ने 11मार्च को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

डॉ. मुरूगेशन ने जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur news bribe of Rs 3500 registrar kanungo arrested red handed udham singh nagar news uttarakhand news Vigilance Establishment's trap team Vigilance Establishment's trap team arrested registrar kanungo red handed while taking bribe of Rs 3500

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More