बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर गिरा गहरी खाई में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चमोली। जोशीमठ में मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बीते देर सायं एक बारात की गाड़ी गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 12 बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ ब्लॉक स्थित थैंग गांव के कांडाखोला में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश का विवाह था। बारात सुबह थैंग के कांडाखोला से उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। बारात के वापस लौटते समय थैंग गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले बारात में शामिल एक वाहन अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के पास 100 मीटर नीचे खेतों में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे शादी की खुशियां पल-भर में गायब हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार वाहन दुर्घटना में घायल दो बारातियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। साथ ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा वाहन के आसपास सर्चिंग भी किया जा रहा है। ताकि कोई व्यक्ति वाहन से छिटककर कहीं गिरा ना हो। दूसरी तरफ जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर बारातियों के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। जबकि घटना के बाद गांव में साधारण समारोह कर बारात की रस्में निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news The vehicle filled with wedding processions went uncontrolled and fell into a deep gorge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More