उत्तरकाशी। अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन ब्रेक फेल होने से गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन बीच सड़क में पलट गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), धूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64),अरुणा बेन देव (61) तीर्थ यात्री सवार थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। यहां पर्यटन स्थल चोपता के एक होमस्टे में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक पिछले चार दिनों से रूद्रप्रयाग के चोपता स्थित एक बंकर हाउस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के विभिन्न होटलों में शीतकालीन यात्रा काल अवधि में पर्यटकों को वर्तमान आवासीय दरों में छूट देगा। शीतकालीन चार धाम यात्रा डेस्टिनेशन अंतर्गत उत्तरकाशी जिले की खरसाली गांव में यमनोत्री धाम की पूजा, भागीरथी के निकट बसे मुखवा गांव में गंगोत्री […]