पूर्व सीएम के भांजे से 18 करोड़ की ठगी, पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत के भांजे बिक्रम राणा के साथ करीब 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज़ होकर पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

देहरादून के डाकरा गढ़ी निवासी बिक्रम राणा ने बताया कि उन्होंने 29 दिसंबर 2024 को एसएसपी कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने आठ लोगों पर करीब 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। बिक्रम का कहना है कि आरोपियों से उनकी पहले से जान-पहचान थी। बताया कि पुरुकुल, देहरादून में स्थित एक कंपनी की जमीन का सौदा कराने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 1.81 करोड़ रुपये एडवांस लिए। बाद में आरोपियों ने बताया कि जमीन में दो अन्य कंपनियों का भी हिस्सा है और दोनों कंपनियों को भुगतान करने पर ही जमीन की बिक्री संभव होगी।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बिक्रम के अनुसार, उन्होंने एक कंपनी को 10.10 करोड़ रुपये और दूसरी को 6.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि ये दोनों कंपनियां भी उन्हीं आरोपियों की हैं। इस तरह उन्हें योजनाबद्ध तरीके से धोखा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

 

बिक्रम ने वायरल वीडियो में दावा किया कि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि उनसे ही लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड में मरने के बाद ही पुलिस केस दर्ज करती है, तो अब मैं भी वही करूंगा।” उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें चाय पिलाकर वापस भेज रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बिक्रम राणा द्वारा की गई शिकायत पर पहले से ही जांच चल रही है। सीओ मसूरी मामले को देख रहे थे और सभी पक्षों से बातचीत की गई थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला दीवानी प्रकृति का है, इसलिए पीड़ित को अदालत में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी। अब वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 करोड़ की ठगी cheated for Rs 18 crore dehradun news Former CM's nephew Former CM's nephew cheated for Rs 18 crore uttarakhand news victim threatens suicide victim threatens suicide as police does not take action उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी पूर्व सीएम का भांजा

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More