नैनीताल। मतदान संपन्न होने के बाद जिले की 1010 पोलिंग पार्टियों के वापिस आने का सिलसिला जारी होने के साथ ही कल सुबह तक दूरस्थ क्षेत्र के पोलिंग पार्टियों भी यहां पहुंच जायेगी। इसके अलावा सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा एवं रिसीव करने के बाद सुबह स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा और थ्री लेयर में उसकी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमबीपीजी कॉलेज में जिले की छः विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और उसकी निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा डिस्प्ले कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान कराकर वापिस आ रही पार्टियों के मतदाता रजिस्टर, पीठासीन डायरी और पोल्ड और रिजर्व मशीनों के सीरियल नंबर का परीक्षण कर ले, किसी भी प्रकार की गलती न हो। इस कार्य में एआरओ व्यक्तिगत ध्यान लेते हुए कार्यों का निर्वाहन करे। पोलिंग पार्टी के लिए कराई गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ अशोक पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, एआरओ ए पी बाजपेई, परितोष वर्मा, राहुल शाह, के एन गोस्वामी, रेखा कोहली, प्रमोद कुमार, के एन शुक्ला, प्रभारी अधिकारी तुषार सैनी, सहित अन्य मौजूद थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]