दूल्हे द्वारा दुल्हन के परिवार से कार और दस लाख रुपये की मांग के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात, दूल्हे पक्ष द्वारा शादी में खर्च के16 लाख देने के बाद निपटा मामला
हरिद्वार। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के परिवार से कार और दस लाख रुपये देने की मांग कर दी। इस पर दुल्हन और उसके परिवार के लोग नाराज हो गए और उन्होंने दुल्हन को साथ भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। किसी तरह बिरादरी के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया और दुल्हन पक्ष को दूल्हे ने शादी में खर्च के करीब 16 लाख रुपये दिए जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव से रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक बारात आई थी। बारात के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष ने तमाम तैयारियां कर रखी थी और बड़ी संख्या में रिश्तेदार आए थे। इस बीच निकाह की रस्में भी पूरी हो गईं। इसके बाद दूल्हा सलामी लेने पहुंचा। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने दस लाख नकद और एक कार देने कीमांग कर दी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन ले जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष और अन्य लोगों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया और मामला तूल पकड़ गया। मामले में बिरादरी के लोग बैठे और निर्णय लिया कि दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं जाएगी।जबकि शादी में लड़की पक्ष को जितना भी खर्च आया है वह दूल्हे पक्ष को देना होगा। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने करीब 16 लाख रुपये दिए जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि करीब सात माह पूर्व मंगनी हुई थी। मंगनी के समय युवक सऊदी अरब में था। इस बीच उन्हें कुछ रिश्तेदारों ने बताया था कि युवक पक्ष की नीयत सही नहीं है। लेकिन उन्होंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अगर वह उस समय ध्यान दे लेते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। दरअसल, कठघरिया चौराहे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। हैदराबाद से जुड़े दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक दमकल कर्मी, छह नाबालिग और चार ग्रुप एडमिन हैं। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने […]