दुकान मैगी की और चल रहा था अंग्रेजी एवं देसी शराब बिक्री का काम, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

मोटाहल्दू। मैगी की दुकान खोल कर उसमें शराब की बिक्री कर रहे शातिर युवक को पुलिस ने अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को पता चला कि मोटाहल्दू में एक युवक अपनी मैगी की दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की देर शाम मोटाहल्दू मेन मार्केट स्थित मेगी की दुकान में छापेमारी करते हुए दुकान के अंदर से 51 पव्वे मैकडॉवेल नंबर 1, 10 पव्वे देशी शराब और 3 अध्धे मसालेदार देसी शराब के बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम विक्रम पार्चा पुत्र प्रमोद पार्चा हाल निवासी मोटाहल्दू मूल निवासी अल्मोड़ा का बताया है।जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से आरोपी के शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस में कार्रवाई की और सफलता प्राप्त हो गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल अनिल कुमार और गुरमेज सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the police arrested and challaned The work of selling English and country liquor was going on in Maggi's shop Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More