युवक ने सरेबाजार युवती को स्कूटर से नीचे गिराकर उसके मुंह में डाली पिस्तौल की नली, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई कर सौंपा पुलिस को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां बिहार निवासी एक युवक ने सरेबाजार युवती को स्कूटर से नीचे गिराया  उसके मुंह में पिस्तौल की नली डाल दी। युवक ने एक के बाद एक तीन फायर करने चाहे लेकिन तीनों बार कारतूस अटक गया। जिससे, तीनों फायर मिस हो गए। तभी वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और युवक को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान लोगों की पिटाई से युवक बेहोश हो गया था, जिसे अस्पताल भेजा गया। 

जानकारी के अनुसार पूर्वी पटेलनगर में सहारनपुर रोड पर शाम के करीब साढ़े पांच बजे एक युवती चाय की दुकान के बाहर स्टूल पर बैठी थी। थोड़ी देर बाद वह वहां से उठी और स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। तभी एक युवक सड़क पार करते हुए आया और युवती के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। युवती का सिर नीचे सड़क पर लगा। इसके बाद युवक उसके ऊपर बैठ गया और जेब से पिस्तौल निकाल उसकी नली युवती के मुंह में डाल दी। युवक ने पहली बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने दो बार और प्रयास किए लेकिन एक बार भी फायर नहीं हुआ। पास खड़े एक दुकानदार ने झपट्टा मारकर युवक को धकेल दिया और उसके ऊपर लेट गया। दुकानदार के धक्के से युवक के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गई। तभी वहां खड़े लोग भी युवक के ऊपर टूट पड़े। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाजार चौकी ले आई। इस दौरान पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम कमलजीत सिंह निवासी दरभंगा बिहार लिखा हुआ था। यह रेलवे का आईडी कार्ड था। इस दौरान दुकानदारों और पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से तीन सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुए। यदि समय रहते उसे न पकड़ा जाता तो वह इन ब्लेड से भी युवती पर वार कर सकता था।  युवती की पहचान ऋचा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। ऋचा यहां एक विवि में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी बीच उसने मौका पाकर उसकी हत्या करनी चाही। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news the people present on the spot beat the young man and handed him over to the police The young man threw the Sarebazar girl down from the scooter and put the barrel of the pistol in her mouth Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More