हल्द्वानी। शनिवार रात तेज बारिश के बाद गोलानदी पर बने पुल की एप्रोच रोड एक बार फिर धंसने से करोड़ों की लागत से हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी कुछ समय पूर्व भी इसी स्थान पर सड़क धंसने की घटना हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि भारी वर्षा के कारण सड़क के नीचे डाली गई मिट्टी बह गई, जिससे सड़क कमजोर होकर बैठ गई। फिलहाल युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सड़क को फिर से भरने और कंक्रीट की परत डालने का काम शामिल है।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुल को कोई सीधा खतरा नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, बार-बार सड़क धंसने की घटनाओं ने सरकार और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनएचएआई द्वारा मरम्मत किए जा रहे इस मार्ग पर पहलेही सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक दोषी एजेंसियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी।
बताते चलें कि हाल ही में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भी गोला पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को जल्द तथा मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए थे।बावजूद बार-बार एक ही स्थान पर क्षति का होना निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी निगरानी और जवाबदेही की कमी को उजागर करता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]