पिथौरागढ़ में आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान मची भारी भगदड़, बीस हजार से अधिक युवक गेट तोड़कर घुसे भर्ती स्थल में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। यहां बुधवार को आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान भारी भगदड़ मच गई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। करीब 20,000 से अधिक युवा भर्ती स्थल में घुसने के लिए गेट तोड़कर अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। जिसमें दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों को तत्काल पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य युवक को हल्की चोट आई, उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। भर्ती स्थल पर युवाओं की अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था चरमरा गई। करीब 20,000 से ज्यादा युवक भर्ती स्थल में प्रवेश करने के लिए गेट तोड़कर अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं, जिसके बादभगदड़ मच गई। इस दौरान भर्ती स्थल का गेट भी टूट जिसे किसी तरह फायर ब्रिगेड के वाहन से सहारा देकर रोका गया। प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं को कई समस्याओं के साथ ही 250 किलोमीटर दूर से आने वाले युवाओं को परिवहन व्यवस्था की भारी कमी का सामना करनापड़ा। बहुत से युवाओं को वाहनों की कमी के कारण सड़कों पर रात बितानी पड़ी। पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून जाने वाली बसों में यात्री न मिलने के कारण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई, जिससे पिथौरागढ़ आने और जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों के साथ ही भारी भीड़ के कारण स्थानीय प्रशासन को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। स्थिति को संभालने में कठिनाई के चलते प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूट गए। इस बीच युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने के लिए ट्रक, टैक्सी और बसों पर कब्जा कर लिया। ये वाहन पिथौरागढ़ के बाहर लगभग पांच किलोमीटर दूर बस्तिया तक आकर रुक गए, जिससे पूरे इलाके में यातायात जाम हो गया और स्थितियां और भी तनावपूर्ण हो गईं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a huge stampede broke out A huge stampede broke out during the Territorial Army recruitment held in Pithoragarh more than twenty thousand youth broke the gate and entered the recruitment venue pithoragarh news Territorial Army Recruitment uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More