बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ जमकर हंगामा, मेयर की उपस्थिति पर हुआ हंगामा शांत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। टीम के कार्रवाई शुरू करते ही विरोध में उतरे व्यापारियोंने सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं निगम के वाहन को भी आगे नहीं बढ़ने दिया। घंटों हंगामे के बीच पहुंचे मेयर ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम कालाढूंगी स्थित कालू सिद्ध मंदिर के सामने बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में जैसे ही कार्यवाही शुरू की गई तभी विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते प्रशासन की इस कार्यवाही को अव्यवहारिक करार देते हुए सैकड़ों की संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए और प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करने लगे। इस दौरान ब्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर तुला हुआ है। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर ब्रेक लग गया। आधा-पौने घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने मौके पर मेयर जोगेंद्र रौतेला को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे व्यापारियों को उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए। मेयर की काफी देर तक उनके साथ वार्ता हुई। जिसके बाद निर्णय लिया कि जल्द ही प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही व्यापारियों का जब्त सामान वापस करने पर सहमति बनी। इसके अलावा चेतावनी भी दी गई कि अगर भविष्य में सड़क पर सामान बिखरा पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the uproar subsided due to the presence of the Mayor There was a huge uproar regarding removal of encroachment from the market Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More