गौ-तस्करी की सूचना पर जमकर हंगामा : पुलिस ने वाहन सवार तीन युवकों को हिरासत में लेने के साथ ट्रक किया सीज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भीमताल। यहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जंतवाल गांव में बुधवार शाम गौ-तस्करी की सूचना पर जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए गौवंश से भरे एक संदिग्ध मिनी ट्रक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जंतवाल गांव के पास ग्रामीणों ने एक मिनी ट्रक को तेज गति से जाते हुए देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कई पशुओं की हालत गंभीर और बीमार बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

जैसे ही ट्रक को रोका गया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंश को अवैध रूप से वध के लिए ले जाया जा रहा था। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर भीमताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांतकराया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करने के साथ ही मिनी ट्रक को सीज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए युवक कहां से आए थे और गौवंश को कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news crime news three youths detained Uproar over cow smuggling in Bhimtal Uproar over cow smuggling: Police seized the truck and detained three youths travelling in the vehicle uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन युवक हिरासत में भीमताल न्यूज भीमताल में गौ तस्करी पर हंगामा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More